Champawat News: चरस तस्करी के दो दोषियों को सजा सुनाई
चम्पावत, अक्टूबर 24 -- Champawat News: चम्पावत। अदालत ने चरस तस्करी के दो दोषियों को सजा सुनाई है। दोनों दोषियों पर जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना नहीं देने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। मिली जानकारी के अनुसार पाटी पुलिस ने वर्ष 2023 में चेकिंग के दौरान मनोज कुमार निवासी कियोलडिया, बरेली के पास से 640 ग्राम और दीपक सिंह निवासी कनवाड़, पाटी के पास से 410 ग्राम चरस बरामद की। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद विशेष सत्र न्यायाधीश अनुज कुमार संगल की अदालत ने मनोज कुमार को छह वर्ष के कठोर कारावास व 60 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। जबकि दीपक सिंह को चार वर्ष के कठोर कारावास और 40 हजार रुपये जुर्माना लगाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.