चम्पावत, सितम्बर 30 -- Champawat News: चम्पावत। चम्पावत जिले में 14 नवंबर से स्वगणना होगी। इसको लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो गई हैं। कर्मचारी चार दिसंबर से डोर-टू-डोर सर्वे करेंगे। सूचीकरण करने के प्रशिक्षण का समापन हुआ। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि प्रशासनिक स्तर पर चार दिसंबर से पांच जनवरी तक डोर-टू-डोर सर्वे किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को पहले चरण का प्रशिक्षण दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि नागरिक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- चम्पावत में 14 नवंबर से होगी स्वगणना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...