Champawat News: चम्पावत में 110 ग्राम चरस संग साधु दबोचा
चम्पावत, नवम्बर 21 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत पुलिस और एसओजी ने 110 ग्राम चरस के साथ एक साधुवेश धारी को हिरासत में लिया है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में एनडीपीएस में मामला दर्ज किया गया है। चम्पावत पुलिस ने चरस के साथ एक साधु दबोचा है। एसपी रेखा यादव ने बताया कि कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम रूटीन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बनलेख बैरियर के पास टीम ने बाइक संख्या यूके 06 8392 को रोक कर तलाशी ली। तलाशी में बाइक सवार सागर गिरी उर्फ प्रिन्स दशरथ, निवासी बाजू मोड़ी, विष्णु प्रयाग मंदिर, लोहाघाट के पास से 110 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी के खिलाफ 8/20/60 एनडीपीएस में मामला दर्ज किया। घटना में प्रयुक्त बाइक को सीज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.