चम्पावत, अक्टूबर 22 -- Champawat News: योगेश,चम्पावत। चम्पावत मल्लीहाट में रामलीला मंचन जारी है। यहां सीता हरण तक की लीला का मंचन किया गया। इससे पूर्व दर्जाधारी श्याम पांडेय व अन्य अतिथियों ने रामलीला का शुभारंभ किया। चम्पावत मल्लीहाट में रामलीला मंचन जारी है। कमेटी अध्यक्ष भगवत शरण राय ने बताया कि बुधवार रात सूर्पनखा नासिका छेदन, खर-दूषण वध और सीता हरण तक की लीला का मंचन किया गया। रामलीला देखने को बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। राम के पात्र राहुल, लक्ष्मण के अमित, सीता की तनु और रावण के पात्र अशोक वर्मा ने शानदार अभिनय किया। यहां विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, केएमवीएन निदेशक रोहित बिष्ट, प्रकाश तिवारी, प्रकाश पांडेय, हिमेश कलखुड़िया, श्याम कार्की, सुधीर साह, विकास साह, सनी वर्मा, सूरज प्रहरी, गौरव पांडेय समेत तमाम लो...