Champawat News: चम्पावत में संयुक्त टीम ने चेकिंग की
चम्पावत, अक्टूबर 6 -- Champawat News: योगेश, चम्पावत। पेट्रोलियम उत्पादों की गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूर्ति, बाट-माप और पुलिस की संयुक्त टीम ने पेट्रोल पंपों एवं ईंधन बिक्री केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। टीम ने घटतौली, अवैध भंडारण, जमाखोरी तथा पेट्रोल एवं डीजल में मिलावट आदि की जांच की। बाट-माप विभाग ने मापक यंत्रों की प्रमाणिकता और सीलिंग की स्थिति की पड़ताल की। निरीक्षण में पूर्ति निरीक्षक, पुलिस, राजस्व और बांट माप के अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.