चम्पावत, अगस्त 13 -- Champawat News: चम्पावत। चम्पावत जिला अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट यूनिट की शुरुआत हुई। मशीन लगने के बाद अब मरीजों और तीमारदारों को बाहरी क्षेत्र की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट शुरू हो र्ग है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से जरूरतमंद मरीजों को रक्त के आवश्यक घटक स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगे। विशेष रूप से दुर्घटना में घायल मरीजों, गंभीर रोगियों और प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव व प्लेटलेट्स की आवश्यकता वाले मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...