चम्पावत, अगस्त 29 -- Champawat News: चम्पावत। चम्पावत में 9.52 करोड़ रुपये से ऑल वेदर स्विमिंग पूल के निर्माण को स्वीकृति मिली है। पूल्ड आवास में स्विमिंग पूल के साथ शूटिंग रेंज, चेंजिंग रूम और लॉन टेनिस कोर्ट बनेगा। परियोजना प्रबंधक निर्माण इकाई खेल रवींद्र कुमार ने बताया कि ऑल वेदर स्विमिंग पूल के निर्माण से तैराकी के क्षेत्र में बच्चों और युवाओं को नियमित प्रशिक्षण एवं अभ्यास का अवसर मिलेगा। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं की बेहतर तैयारी करने में भी सहायता मिलेगी। यह भी पढ़ें- Champawat News: चम्पावत में बनेगा ऑल वेदर स्विमिंग पूल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...