Champawat News: चम्पावत में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू हुई
चम्पावत, अक्टूबर 12 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। शुभारंभ पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय और ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा ने किया। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक के साथ ही मानसिक विकास भी होता है। पहले दिन तमाम वर्ग में एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। चम्पावत गोरलचौड़ मैदान में दो दिनी जनपदीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक व बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें 100 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ के साथ ही गोला फेंक, चक्का फेंक, लंबी कूद सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोहरा ने बताया कि जिले भर के प्रतिभागी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि हर प्रतियोगिता में पहले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.