चम्पावत, नवम्बर 10 -- Champawat News: चम्पावत। जिलेभर में मंगलवार को गोवर्धन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पशुपालकों ने गायों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और उन्हें पकवान खिलाए। गायों को फूल-मालाएं पहनाकर गोवंश के संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। चम्पावत के मादली, कनलगांव, चौकी, फूंगर, कुलेठी, ढकना, खर्ककार्की, मुड़ियानी, चैकुनी, लटोली, सिलिंगटाक, बलानीबुंगा, दुधपोखरा, फुलारागांव, बाजरीकोट, सेट्यूड़ा, जूप, पवेत, त्यारकूड़ा, छतार और तिलौन सहित विभिन्न गांवों में पशुपालकों ने गोवंश की पूजा की। इस दौरान गायों को पकवान खिलाकर सुख-समृद्धि की कामना की गई।पंडित दिनेश त्रिपाठी और दिनेश जोशी ने बताया कि दीपावली के अगले दिन कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को गोवर्धन पर्व मनाया जाता है। यह भी पढ़ें- Champawat News: लोहाघाट में गोवर्धन ...