Champawat News: चम्पावत में गोलज्यू कारिडोर के लिए 6.60 करोड़ रुपये जारी
चम्पावत, जुलाई 26 -- Champawat News: चम्पावत। राज्य सरकार ने जिला मुख्यालय के गोरलचौड़ क्षेत्र के समग्र एवं एकीकृत विकास के लिए गोलज्यू कारिडोर योजना को 117.22 करोड़ रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। यह परियोजना भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा संचालित स्कीम फॉर स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट के अंतर्गत स्वीकृत की गई है। परियोजना के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए वर्तमान में Rs.10 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की गई है, जिसके सापेक्ष 66 प्रतिशत की प्रथम किश्त के रूप में Rs.6.60 करोड़ की धनराशि खेल निदेशालय को अवमुक्त कर दी गई है। डीएम मनीष कुमार ने कहा कि आदर्श चम्पावत-विकसित चम्पावत की परिकल्पना के अनुरूप यह परियोजना जिले के समग्र विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगी। यह भी पढ़ें- चम्पावत में गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.