चम्पावत, अक्टूबर 24 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच जारी है। दूसरे दिन ईसीआईएल के इंजीनियरो ने ईवीएम की तकनीकी जांच की। नामित अधिकारियों ने ईवीएम भंडारण व्यवस्था पर संतोष जताया। चम्पावत में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में ईवीएम की एफएलसी की गई। आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर मशीनों की जांच की जा रही है। ईवीएम वीवीपीएटी वेयरहाउस में इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) के अधिकृत इंजीनियरों ने मशीनों की जांच की। पर्यवेक्षक संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी व राज्य नोडल अधिकारी ईवीएम, छत्तीसगढ़ पीएस ध्रुव और राजस्थान के नरेंद्र कुमार मीणा ने प्रक्रिया का अवलोकन किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी केएन गोस्वामी ने बताया कि मशीनों की जांच भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों ...