चम्पावत, नवम्बर 2 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में मंगलवार को कीवी महोत्सव होगा। महोत्सव में पांच जिलों के किसान हिस्सा लेंगे। कीवी मैन बागेश्वर के भगवान कोरंगा किसानों को जानकारी देंगे। चम्पावत कलक्ट्रेट में पूर्वान्ह 11 बजे कीवी महोत्सव शुरू होगा। डीएचओ योगेश भट्ट ने बताया कि 'उच्च मूल्य फल, समृद्ध किसान' विषय पर होने वाले महोत्सव में कीवी उत्पादन के विस्तार, आधुनिक तकनीकों, मूल्य संवर्धन और विपणन की जानकारी दी जाएगी। बताया कि कार्यक्रम में चम्पावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा एवं नैनीताल के किसान हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि प्रमुख कीवी उत्पादक और कीवी मैन बागेश्वर के भगवान कोरंगा तकनीकी जानकारी देंगे। बताया कि किसानों को कीवी की खेती की प्रारंभिक जानकारी, पौध प्रबंधन, उत्पादन तकनीक, रोग नियंत्रण के बारे में बता...