चम्पावत, जुलाई 20 -- Champawat News: योगेश, चम्पावत। चम्पावत में रविवार देर रात एक दुकान में आग लग गई। आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। दुकान स्वामी ने आग लगाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में व्यापारियों ने कोतवाल से मुलाकात कर मामले की जांच की मांग की। चम्पावत कलक्ट्रेट रोड में टैक्सी स्टैंड के पास शनिवार रात एक दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में रखा फ्रिज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, फर्नीचर और अन्य सामान जल कर राख हो गया। आग लगने की जानकारी सोमवार सुबह मिली। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...