Champawat News: चम्पावत मुख्यालय में मची सावन उत्सव की धूम
चम्पावत, अगस्त 9 -- Champawat News: सतीश जोशी, चम्पावत। जिला मुख्यालय में पहली बार सेवा संकल्प फाउंडेशन की ओर से सावन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलेभर की महिलाओं की बड़ी संख्या में भीड़ बाद देखने को मिली। रविवार को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सभागार में आयोजित सावन उत्सव कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी की माता बिशना देवी व फाउंडर ट्रस्टी पत्नी गीता धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान कार्यक्रम में सुपर ईजा डांस प्रतियोगिता, सावन सरप्राइज अवॉर्ड, एक पौधा प्रकृति के नाम, झोड़ा चांचरी सहित विभिन्न कुमाऊनी गीतों की धूम देखने को मिली। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: डैफोडिल सिटी पार्क में मना सावन महोत्सव, महिलाओं ने बिखेरे रंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.