चम्पावत, अगस्त 23 -- Champawat News: चम्पावत। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चम्पावत बाजार में निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बाजार स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों, जैसे जनरल स्टोर, मिठाई की दुकानों और रेस्टोरेंट आदि का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर पनीर और पैक्ड दूध के दो नमूने एकत्र कर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए हैं।कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने प्रतिष्ठानों के एफएसएसएआई लाइसेंस, खाद्य पदार्थों के रखरखाव, रसोई की साफ-सफाईऔर इस्तेमाल की जा रही कच्चे माल की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की। विभाग के अनुसार प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई ...