Champawat News: चम्पावत टनकपुर एनएच बदहाल हुआ
चम्पावत, अगस्त 4 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत-टनकपुर एनएच बदहाल हो गया है। सड़क में जगह-जगह पड़े गड्ढों से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्वाला डेंजर जोन के पास सड़क में बिखरी रोड़ी हादसे का कारण बन रही है। चम्पावत-टनकपुर हाईवे में सफर करना जोखिम भरा है। सूखीढांग में सड़क में गड्ढे पड़ गए हैं। स्थानीय निवासी शंकर दत्त जोशी ने बताया कि बारिश के पानी की निकासी के लिए पहाड़ी की तरफ बनी नाली जाम होने से पानी सड़क में आ रहा है। इससे आवासीय और व्यवसायिक भवनों को नुकसान पहुंचने का खतरा भी बन रहा है। उन्होंने शीघ्र नाली खोलने और गड्ढों का भरान करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Almora News: गड्ढों से पटे हाईवे में जल भराव से बढ़ी दिक्कतें इधर स्वाला डेंजर जोन के पास सड़क में रोड़ी बिखरी है। इससे दोपहिया वाहनों के रपटने का खतरा बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.