चम्पावत, अगस्त 11 -- Champawat News: योगेश, चम्पावत। चम्पावत जिला मुख्यालय के जीजीआईसी में शिक्षिकाओं की कमी बनी हुई है। यहां महज एक विषय में स्थाई प्रवक्ता की तैनाती है। इसी को देखते हुए मुख्य विषयों में पीटीए के जरिए शिक्षिकाओं की तैनाती की गई है। एलटी में 11 के सापेक्ष केवल सात शिक्षिकाएं तैनात हैं। चम्पावत जिला मुख्यालय के पीएमश्री बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षकों की भारी कमी है। इस वजह से विद्यालय में अध्ययनरत 350 से अधिक छात्र छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हाल इस कदर खराब हैं कि प्रवक्ता में महज गृह विज्ञान में भी स्थाई शिक्षिका की तैनाती है। यहां प्रवक्ता में अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, गणित अंग्रेजी, हिन्दी अंग्रेजी विषय के पद रिक्त चल रहे हैं। हालांकि डीएम मनीष कुमार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत दो शिक्षिकाओं की तैन...