चम्पावत, सितम्बर 27 -- Champawat News: चम्पावत। चम्पावत जिले के चारों ब्लॉक में खेल मैदानों का निर्माण किया जाएगा। इन खेल मैदान का निर्माण 1.71 करोड़ रुपये से किया जाएगा। इससे ग्रामीण युवाओं को सुविधा मिल सकेगी। चम्पावत जिले में खेल मैदानों का निर्माण होगा। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि लोहाघाट के दिगालीचौड़, बसकुनी, कलचौड़ा और मढुवा में खेल मैदान बनेगा। बाराकोट के चौमेल, ईजड़ा, नदेड़ा, आगर और बाराकोट, पाटी के चौड़ामेहता, चौड़कोट, मछियाड व मूलाकोट में मैदान बनेंगे। जबकि चम्पावत के पिनाना तलाड़ी, दुधौरी, अमकड़िया, बमनजौल, ककनई, खटोली, सिमल्टा, नरसिंह डांडा, दयूरी, खर्ककार्की, कोट अमोड़ी, गुदमी, दुबड़जैनल, मटेला, मथियाबाज और चंदनी में खेल मैदान विकसित होंगे। डीओ जसवंत खड़ायत ने बताया कि जल्द खेल मैदानों का निर्माण किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्त...