Champawat News: चम्पावत जिले में पहली बार हुई महिला फिजिशियन की तैनाती
चम्पावत, जुलाई 30 -- Champawat News: सतीश जोशी, चम्पावत। शासन की ओर से जनपद पहली बार महिला फिजिशियन की तैनाती की गई है। जनपद के उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में फिजिशियन डॉ. रेशमा यादव की तैनाती का आदेश जारी किया गया है। शासन के उप सचिव की ओर से जारी आदेश के अनुसार पूर्व में उप जिला चिकित्सालय कोटद्वार जनपद पौड़ी में तैनात डॉ. रेशमा यादव की तैनाती आदेश में संशोधन करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में नियुक्त किया गया है। डीएम मनीष कुमार ने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों का यह सकारात्मक परिणाम है। उन्होंने कहा कि फिजिशियन के रूप में डॉ. रेशमा यादव की तैनाती से गंभीर एवं जटिल बीमारियों के उपचार की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.