चम्पावत, अगस्त 26 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत जिले के चार विद्यालयों का उच्चीकरण हुआ है। पासम हाईस्कूल बनेगा। जबकि सल्ली, पल्सों और डुंगरालेटी को इंटरमीडिएट का दर्जा मिलेगा। उच्चीकृत स्कूलों में शिक्षक व प्रधानाचार्यों के पद सृजित किए गए हैं। चम्पावत जिले के चार स्कूलों का उच्चीकरण हुआ है। इस संबंध में शासनादेश जारी किया गया है। लोहाघाट के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम को हाईस्कूल बनाया गया है। जबकि राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सल्ली, पल्सों और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुंगरालेटी को इंटरमीडिएट का दर्जा दिया गया है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान के पद सृजित किए गए हैं। इसी तरह इंटर में प्रधानाचार्य और प्रवक्ता संवर्ग के पदों का ...