Champawat News: चम्पावत जिला बार एसोसिएशन को मुख्यमंत्री ने दिलाई शपथ
चम्पावत, अक्टूबर 18 -- Champawat News: सतीश जोशी, चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चम्पावत जिला जजी में अधिवक्ताओं के लिए आधुनिक चैंबर का निर्माण कराया जाएगा। रविवार को चम्पावत के सर्किट हाउस में जिला बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने ये ऐलान किया। सीएम ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भास्कर मुरारी सहित अन्य तमाम नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। चम्पावत जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का निर्वाचनन 26 सितंबर को हुआ था। शपथ लेने वालों में जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह चौधरी, सचिव गुणानंद थ्वाल, उप सचिव मनीषा उप्रेती, कोषाध्यक्ष सुधीर चतुर्वेदी शामिल थे। एडवोकेट रमेश उप्रेती के संचालन में हुए समारोह में जिला जज अनुज कुमार संगल सहित तमाम न्यायिक अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Champawat News: मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.