चम्पावत, सितम्बर 28 -- Champawat News: चम्पावत, संवाददाता। चम्पावत एसएसजे कैंपस में छात्र संघ के लिए मंगलवार को मतदान होगा। अंतिम दिन प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झौंक दी। चुनाव को लेकर कैंपस प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। चम्पावत एसएसजे कैंपस में मंगलवार को नए छात्र संघ का गठन होगा।चुनाव अधिकारी डॉ.सुभाष चंद्रा ने बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। दोपहर तीन बजे से मतगणना और उसके बाद विजेताओं को शपथ ग्रहण कराई जाएगी। यहां एबीवीपी के सागर मौनी और निर्दलीय भानु तड़ागी के बीच सीधा मुकाबला है। जबकि उपाध्यक्ष में मोहित कुमार व निकेश भट्ट, छात्रा उपाध्यक्ष में हर्षिता भट्ट व रिद्धि सुदन, कोषाध्यक्ष में अंकिता गोस्वामी व प्रीति के बीच टक्कर होगी। सचिव पद पर ललित मोहन जोशी, संयुक्त सचिव में शिवानी गिरी,...