चम्पावत, सितम्बर 24 -- Champawat News: योगेश जोशी,चम्पावत। चम्पावत एसएसजे कैंपस में शुक्रवार को नामांकन होंगे। विश्व विद्यालय परिसर ने छात्र संघ की अधिसूचना जारी कर दी है। 29 सितंबर को चुनाव होगा। चुनाव को देखते हुए संभावित दावेदारों ने विद्यार्थियों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। चम्पावत कैंपस में छात्र संघ चुनाव को लेकर गुरुवार को अधिसूचना जारी की गई। चुनाव अधिकारी डॉ.सुभाष चंद्रा ने बताया कि 25 सितंबर को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह तीन बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। 26 को पूर्वान्ह 11 से दोपहर एक बजे तक नामांकन होगे। इसी दिन अपरान्ह तीन बजे तक नाम वापसी होगी। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची घोषित होगी। यह भी पढ़ें- महासंघ चुनाव में एक अक्तूबर को नामांकन और मतदान उन्होंने बताया कि 29 सितंबर सुबह स...