चम्पावत, अगस्त 21 -- Champawat News: लोहाघाट। वन विभाग की टीम ने अद्धैत आश्रम मायावती मार्ग में चिड़ियाढुंगा में एक घर के पास से सात फिट लंबे सांप को पकड़ा। रेंजर रमेश जोशी ने बताया कि ग्रामीणों ने चिड़ियाढुंगा में एक घर के पास सांप आने की सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग के हिमांशु ढेक, सद्दाम चौधरी और रोहित मेहता ने सांप को पकड़ कर जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ा। रोहित मेहता ने बताया कि सांप धामन प्रजाति का है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...