Champawat News: ग्रामीण सड़कों में महिलाओं को नहीं मिलेगा निशुल्क बस सेवा का लाभ
चम्पावत, अगस्त 27 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। राज्य सरकार की ओर से रक्षाबंधन के अवसर पर पहली बार दो दिनों तक महिलाओं के लिए निशुल्क रोडवेज बस सेवा उपलब्ध कराने की घोषणा की है। लेकिन चम्पावत जनपद की अधिकांश ग्रामीण सड़कों पर महिलाओं को निशुल्क बस सेवा का लाभ नहीं मिल पाएगा। कई मोटर मार्गो में रोडवेज की ओर से पूर्व में संचालित बस सेवाओं को बंद किए जाने के कारण महिलाओं को निशुल्क बस सेवा का लाभ नहीं मिल सकेगा। गौरतलब है कि निशुल्क यात्रा की सुविधा केवल उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित सरकारी रोडवेज बसों में ही उपलब्ध है। रक्षा बंधन के त्योहार के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 28 और 29 अगस्त को महिलाओं के लिए प्रदेश के भीतर मुफ्त यात्रा की घोषणा की है। यह भी पढ़ें- Badaun News: बदायूं डिपो की बसों में 12 हजार महिलाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.