Champawat News: ग्रामीणों को मनरेगा और आवास योजना की जानकारी दी
चम्पावत, जुलाई 5 -- Champawat News: सतीश, चम्पावत। जिले के पाटी विकासखंड की खरही ग्राम पंचायत में खुली बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को मनरेगा और आवास योजना की जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत अधिकारी दीपक जोशी ने ग्रामीणों को मनरेगा, पीएम आवास योजना और वृद्धावस्था, विधवा पेंशन सत्यापन जैसी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से जल निकासी, राशन कार्ड के नवीनीकरण और सड़क निर्माण से जुड़ी समस्याओं को उठाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.