Champawat News: ग्रामीणों की मांग पर फोर्ती के जर्जर पुल की मरम्मत का काम शुरू
चम्पावत, सितम्बर 22 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। अद्वैत आश्रम मायावती रोड से ग्राम सभा फोर्ती को जोड़ने वाला पुल लंबे समय से जर्जर हालत में होने के कारण ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था। आपके प्रिय हिन्दुस्तान समाचार पत्र ने बीते 13 सितंबर को ग्रामीणों की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए लोनिवि ने पुल के सुधारीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस पुल को नदी के तेज बहाव के कारण नुकसान पहुंचा था। पुल की सुरक्षा दीवार में दिक्कत आने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई थी। लंबे समय से समस्या का समाधान न होने पर गांव के कैलाश उपाध्याय समेत ग्रामीणों ने पुल की सुरक्षा को लेकर मांग उठाई थी। लोनिवि के अधिशासी अभियंता मयंक तिवारी ने बताया कि मायावती मार्ग से ग्राम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.