Champawat News: गोली बिरगुल में हवन-यज्ञ के साथ रामलीला का समापन
चम्पावत, नवम्बर 1 -- Champawat News: चम्पावत। जिले के गोली बिरगुल में रामलीला के सफल आयोजन के उपरांत हवन-यज्ञ एवं पूर्णाहुति के साथ धार्मिक कार्यक्रम का विधि-विधान पूर्वक समापन किया गया। इस अवसर पर पंडित भैरव दत्त जोशी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन एवं पूजा-अर्चना संपन्न करवाई गई। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की गई। हवन-यज्ञ में मुख्य यजमान लाल सिंह महराना सहित रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों, कलाकारों एवं क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कमेटी अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, अशोक बिष्ट, नवीन महराना, विजय महराना, विषन सिंह महराना, नारायण सिंह, अमर सिंह, कुंवर सिंह बिष्ट, प्रेम सिंह बिष्ट, भुवन महराना, शिवम, मोहन जोशी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Champawat News: बिरगुल में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.