Champawat News: गुलदार ने गोशाला में बंधी गाय मारी
चम्पावत, जुलाई 8 -- Champawat News: लोहाघाट। बाराकोट के चूला गांव में गुलदार की दहशत से लोग परेशान हैं। गुलदार ने हमला कर हेमा देवी की गोशाला में बंधी दुधारु गाय को मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। ग्रामीण प्रकाश चंद्र राय, गणेश दत्त, सदानंद, जीवानंद, गिरीश जोशी, मोहन चंद्र,रमेश भट्ट ने वन विभाग से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग उठाई है। रेंजर रमेश चंद्र जोशी ने गुलदार प्रभावित क्षेत्र के लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.