चम्पावत, अगस्त 29 -- Champawat News: लोहाघाट। एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला स्वयंसेवक संगठन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। संगठन अध्यक्ष ललित मोहन बगौली ने बताया कि गुरिल्ला स्वयंसेवकों को रोजगार, समायोजन, पेंशन आदि देने की मांग की है। संगठन का कहना है कि एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्लाओं ने देश की सुरक्षा से जुड़े कार्यों के लिए प्रशिक्षण प्राप्त किया है। गुरिल्ला संगठन ने मांगों पर शीघ्र कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...