Champawat News: गुरिल्लाओं ने की नौकरी और पेंशन देने की मांग
चम्पावत, अगस्त 11 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। एसएसबी प्रशिक्षित स्वयं सेवकों ने नौकरी और पेंशन देने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने दर्जा धारी सुभाष बगौली को ज्ञापन दिया। मंगलवार को गुरिल्ला संगठन के जिलाध्यक्ष ललित बगौली के नेतृत्व में दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा कि वह लंबे समय से सरकारी नौकरी और पेंशन की मांग कर रहे हैं। कहा कि बीते 23 जुलाई को मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने 15 दिन का समय दिया। लेकिन अब तक किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। दर्जाधारी सुभाष बगौली ने मांगों पर सकारात्मक प्रयास करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में महेश पाठक, भगवत पांडेय, खीलानंद पंत, आनंद मनराल, नवीन ओली, निर्मल पांडेय, अमरराम, ललित गहतोड़ी, विक्रम मनराल, लाल सिंह आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.