Champawat News: गुरखोली गूंठ के मटगाड़ नदी में पुलिया बनेगी
चम्पावत, जुलाई 10 -- Champawat News: योगेश, चम्पावत। चम्पावत के सीमांत गुरखोली गूंठ ग्राम पंचायत के मटगाड़ नदी में पैदल पुलिया का निर्माण किया जाएगा। कार्यदायी संस्था लोनिवि पैदल पुलिया से गांव की अनुसूचित बस्ती तक संपर्क मार्ग का निर्माण भी करेगी। सीमांत गुरखोली गूंठ के मटगाड़ में अब तक पैदल पुलिया नहीं होने के कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों को सबसे अधिक दिक्कतें बरसात के मौसम में उठानी पड़ती थी। ग्रामीणों की मांग पर जिला योजना में मटगाड़ नदी में पैदल पुलिया निर्माण कार्य को मंजूरी मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.