Champawat News: गांवों के विकास पर विचार विमर्श किया
चम्पावत, अक्टूबर 10 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। लोहाघाट में पंचायत प्रतिनिधियों का सेतु सम्मेलन हुआ। इस दौरान सम्मेलन में पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और पंचायत व्यवस्था को मजबूत बनाने पर चर्चा की। लोहाघाट ब्लॉक सभागार में शनिवार को सेतु सम्मेलन हुआ। शुभारंभ दर्जाधारी किरन देवी ने किया। सम्मेलन में पंचायत राज व्यवस्था को मजबूत बनाने और गांवों के समग्र विकास पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पंचायतों के माध्यम से प्रत्येक गांव में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा आदि बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जाना आवश्यक है। पंचायतों के कार्यों में तकनीक का उपयोग कर विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी बल दिया गया। विशिष्ट अतिथि पंचायत प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक मदन कलौनी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.