चम्पावत, जुलाई 14 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। बाराकोट के आंगनबाड़ी केन्द्र गल्ला गांव में गोद भराई कार्यक्रम हुआ। इस दौरान भावना धामी को गोद भराई में पोषण सामग्री के साथ कई उपहार दिए। महिलाओं को मातृ वंदन योजना, मुख्यमंत्री एकल महिला रोजगार योजना, महालक्ष्मी किट, नंदा गौरा आदि के बारे में बताया। यहां एएनएम किरन वर्मा, आंगनबाड़ी वर्कर्स मीना बोहरा, ममता जोशी, देवकी देवी, झुपा देवी, नीमा देवी, दीपा देवी, आशा देवी, माया देवी, रितिका, प्रियंका, हिमानी, ऊषा बोहरा आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...