Champawat News: गरसाड़ी में गौशाला की दीवार गिरने से दुधारू गाय घायल
चम्पावत, जुलाई 27 -- Champawat News: पाटी। पाटी के ग्राम पंचायत गरसाड़ी में सोमवार सुबह भुवन चंद्र जोशी की गौशाला की दीवार अचानक भर-भराकर गिर गई। दीवार की चपेट में आने से उनकी बाहर बंधी उनकी जर्सी नस्ल की दुधारू गाय चोटिल हो गई। भुवन जोशी ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। और वह दस दिन पहले ही 25000 में गाय को खरीद कर लाए थे। घटना की सूचना ग्रामीण मनोज जोशी द्वारा राजस्व विभगा को दी गई। सूचना मिलते ही राजस्व उप निरीक्षक सलमान खान ने मौका मुआयना कर पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.