चम्पावत, जुलाई 2 -- Champawat News: चम्पावत। चम्पावत के लटोली गांव के मूल निवासी रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी को परम विशिष्ट सेवा मेडल मिला है। दिल्ली में बीते 29 जून को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें सम्मानित किया। इससे पूर्व उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेल और सेना मेल से भी सम्मानित किया जा चुका है। लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी ने श्रीलंका में ऑपरेशन पवन, पूर्वोत्तर भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों और जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन रक्षक सहित अनेक महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों का नेतृत्व किया। गजेंद्र जोशी ने भारतीय सेना की प्रतिष्ठित स्ट्राइक वन कोर के कमांडर और महू स्थित इन्फैंट्री स्कूल के कमांडेंट के रूप में भी काम किया। यह भी पढ़ें- गजेंद्र को मिला पीवीएसएम सम्मान यह भी पढ़ें- मेजर जनरल परमवीर पूनिया को मिला सेना मेडल एवं विशिष्ट से...