चम्पावत, जुलाई 23 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। खेतीखान में ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन जारी है। ग्रामीणों ने सेनानी स्मृति स्थल के विकास के लिए स्वीकृत धनराशि को वापस दिलाने की मांग की। इस दौरान 102 वर्षीय बुजुर्ग भागीरथी देवी ने भी धरना दिया। खेतीखान इंदिरा पार्क में गुरुवार को जिला पंचायत सदस्य आशोक माहरा के नेतृत्व में लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बीते साल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्थल में विकास के लिए 20 लाख रुपया स्वीकृत हुआ था। लेकिन स्वीकृत राशि किसी अन्य विभाग को हस्तांतरित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जब तक विभाग पूर्व में स्वीकृत धनराशि को वापस नहीं देता है, उनका आंदोलन जारी रहेगा। यहां 102 वर्षीय बुजुर्ग भागीरथी देवी, 94 वर्षीय पूर्व प्रधानाचार्य चिरंजी लाल वर्मा, पुष्पा देवी, राधिका देवी, जानकी देवी, ...