चम्पावत, जुलाई 31 -- Champawat News: सतीश, चम्पावत। जनपद के खुनाड़ी, बिलौटासौन और डिंगडई ग्राम पंचायत में धामीसौन नदी से हो रहे भू-कटाव की समस्या का जल्द स्थाई समाधान होगा। समस्या को गंभीरता से लेते हुए डीएम मनीष कुमार ने अधिशासी अभियंता सिंचाई, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एवं जिला खान अधिकारी के साथ संयुक्त रूप से क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने भू-कटाव से प्रभावित कृषि भूमि का अवलोकन किया तथा स्थानीय किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी कृषि भूमि की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन हरसंभव प्रयास करेगा तथा आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर कराई जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि भू-कटाव की रोकथाम के लिए तकनीकी पर...