Champawat News: खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना में 160 ने हिस्सा लिया
चम्पावत, अगस्त 20 -- Champawat News: सतीश जोशी, टनकपुर। टनकपुर में मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत खेल प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिता में 160 युवाओं ने हिस्सा लिया। टनकपुर स्टेडियम में बुधवार को प्रतियोगिता हुई। एथलेटिक्स में 55, फुटबॉल में 32, बॉक्सिंग में 19, हॉकी में 13, कराटे व बास्केटबॉल में 12-12, जूडो में नौ तथा ताइक्वांडो में आठ युवाओं ने हिस्सा लिया। आयोजन में ललित मोहन कुंवर, गौरव खोलिया, ललित मोहन भट्ट, रचित वल्दिया, चंद्र सिंह खोलिया, ममता बिष्ट, दिनेश नेगी, प्रदीप कश्यप, नवीन पुनेठा, हिमांशु गड़कोटी, भुवन जोशी, चंद्रा पांडे एवं रीना राणा ने सहयोग दिया। यह भी पढ़ें- Champawat News: नंदा कॉन्वेंट के सात विद्यार्थियों का चयन हुआ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.