Champawat News: खरही में श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली
चम्पावत, नवम्बर 29 -- Champawat News: चम्पावत। जिले के मल्ली खरही में प्रकाश कृष्ण शास्त्री महाराज के सान्धिय में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व आज रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं सिर पर पवित्र मंगल कलश धारण कर सहभागी बनी। वहीं पुरुषों, युवाओं एवं बच्चों ने भी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया। ढोल नगाड़ों की मधुर धुन, शंखनाद की दिव्य ध्वनि, भक्ति गीतों एवं राधे-राधे के गगनभेदी जयकारों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस भव्य कलश यात्रा में सनातन संस्कृति, आस्था, भक्ति एवं श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरी खरही नगरी भक्ति और आनंद के रंग में रंगी नजर आई।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.