Champawat News: खतरे की जद में आया आवासीय मकान
चम्पावत, जुलाई 23 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। अमोड़ी के इजरा तोक में तीन साल पूर्व हुई सड़क कटिंग से एक आवासीय मकान खतरे की जद में आ गया है। पीड़ित भवन स्वामी बीते तीन वर्षों से भवन की सुरक्षा की मांग कर रह है। अब पीड़ित ने डीएम से गुहार लगाई है। कोट अमोड़ी ग्राम पंचायत के इजरा तोक निवासी रमेश चंद्र का आवासीय मकान तीन वर्ष पूर्व एनएच कटिंग के दौरान खतरे की जद में आ गया था। तब से लगातार वह मकान की सुरक्षा के सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़ित ने अब डीएम मनीष कुमार से गुहार लगाते हुए मकान की सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग उठाई है। इधर एनएच के अधिशासी अभियंता विभोर गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में है। बताया कि डीपीआर स्वीकृति के लिए भेजी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.