Champawat News: खटोली में संचार सेवा बदहाल हुई
चम्पावत, अगस्त 29 -- Champawat News: संतोष, चम्पावत। जिले के खटोली क्षेत्र में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की मोबाइल सेवा बदहाल हो गई है। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने संचार सेवा ठीक करने की मांग की है। तल्ला पाल बिलौना के खटोली तल्ली में बीएसएनएल की मोबाइल सेवा खराब है। टावर होने के बाद भी ग्रामीणों को फोन करने के लिए तरसना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लचर मोबाइल सेवा के कारण इंटरनेट का संचालन तो दूर फोन तक नहीं हो पा रहे हैं। बताया कि इससे खटोली तल्ली, खटोली मल्ली, पचनई, वैला, पिनाना, लड़ाबोरा, दुधौरी, क्वारसिंग आदि ग्राम पंचायतों की हजारों की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण मदन सिंह बुरांठी, रमेश सिंह, पान सिंह, उमेद सिंह, जीवन सिंह, धीरज सिंह, छत्तर सिंह, हीरा सिंह, जगदीश सिंह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.