चम्पावत, अगस्त 30 -- Champawat News: चम्पावत। जिले के खटोली क्षेत्र में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की मोबाइल सेवा के खराब होने के कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खटोली तल्ली में बीएसएनएल का मोबाइल टावर होने के बाद भी ग्रामीणों को सामान्य हैला हाय के लिए तरसना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बीएसएनएल के उप मंडल अभियंता को पत्र भेज कर क्षेत्र की संचार व्यवस्था को दुरूस्त किए जाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि लचर मोबाइल सेवा के कारण इंटरनेट का संचालन तो दूर लोगों को सामान्य हैलो हाय के लिए भी पापड़ बेलने पड़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- Champawat News: खटोली में संचार सेवा बदहाल हुई खटोली तल्ली, खटोली मल्ली, पचनई, वैला, पिनाना, लड़ाबोरा, दुधौरी, क्वारसिंग आदि ग्राम पंचायतों में मोबाइल सेवा खराब होने के कारण स्कूली ...