चम्पावत, अक्टूबर 26 -- Champawat News: योगेश जोशी, लोहाघाट। बाराकोट में राज्य स्तरीय मां लड़ीधुरा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब खटीमा ने जीता। फाइनल में खटीमा की टीम ने यूथ क्लब बाराकोट को हराया। फाइनल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अति​थि पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने किया। फाइनल मैच खटीमा ने यूथ क्लब बाराकोट को 3-1 हरा कर ट्राफी अपने नाम की। आयोजन में वीरू अ​धिकारी, जीतू अधिकारी,भुवन अ​धिकारी, राजू अ​धिकारी, सूरज शर्मा, विपुल, ​नि​खिल, शुभम, अ​भिषेक, दीपांशु, आयुष, रौनिक, हरीश, नितिन, विवेक आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...