Champawat News: क्षेत्र पंचायत पाटी की बैठक 16 सितंबर को होगी
चम्पावत, सितम्बर 6 -- Champawat News: चम्पावत। क्षेत्र पंचायत पाटी (बीडीसी) की बैठक 16 सितंबर को प्रातः 11 बजे से क्षेत्र पंचायत पाटी के सभागार में आयोजित की जाएगी। खंड विकास अधिकारी मोनिका पाल ने बताया कि बीडीसी बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी करेंगे। बैठक के दौरान क्षेत्र की जनसमस्याओं और विकास योजनाओं पर प्रमुखता से चर्चा की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बैठक में केवल निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी सदस्य), ग्राम प्रधान एवं जिला पंचायत सदस्य ही स्वयं उपस्थित होकर प्रतिभाग करेंगे। यह भी पढ़ें- Champawat News: पाटी बीडीसी बैठक 16 सितंबर को
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.