Champawat News: क्वारकोली-पम्दा सड़क सुधरेगी
चम्पावत, सितम्बर 1 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। बाराकोट ब्लाक के क्वॉरकोली-पम्दा मोटर मार्ग का सुधारीकरण होगा। विधायक प्रतिनिधि नंदा बल्लभ बगौली ने बताया विधायक के प्रयासों से राज्य योजना के तहत सड़क सुधारी जाएगाी। बताया कि इसके लिए 76.60 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। स्थानीय लोगों ने मोटर मार्ग के सुधारीकरण की स्वीकृति मिलने पर खुशी जताते हुए विधायक और संबंधित विभाग का आभार जताया है। सड़क सुधारीकरण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.