Champawat News: कुमालेश्वर मंदिर में मेला लगा
चम्पावत, अक्टूबर 19 -- Champawat News: लोहाघाट। बाराकोट के चामी-चौमेल स्थित कुमालेश्वर महादेव मंदिर में अष्टमी पर मेला लगा। इस दौरान देव डांगरों ने अवतरित होकर आशीर्वाद दिया। सोमवार अपरान्ह में ल्यूनघर, चामी, चमरौली, मऊ, सिमैला, लीदू, सील और बरुड़ी से देव डांगर कुमालेश्वर मंदिर पहुंचे। मंदिर में देव डांगरों का समागम हुआ। इस दौरान फरियादियों ने गद्दी पर बैठकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। यहां प्रकाश सिंह महर, नारायण सिंह, शिवदत्त जोशी, प्रेम सिंह, मोहित बोहरा, विनोद सिंह, जगदीश महर, अशोक सिंह महर, जगदीश सामंत, विजय सिंह और पूरन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Champawat News: देवडांगरों ने लोहावती नदी में पर्व स्नान किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.