चम्पावत, जुलाई 13 -- Champawat News: जगदीश, लोहाघाट। लोहाघाट में मिनी ओलंपिक के तहत कुमाऊं स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। लोहाघाट में पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने कुमाऊं स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि विधायकों के बढाए गए भत्ते और पेंशन को वह युवाओं को समर्पित करते आ रहे हैं। फाइनल में 50 से अधिक आयु वर्ग में गिरधर बोहरा और नवीन जोशी ने विष्णु गिरी और सतेंद्र रावत को हराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...