Champawat News: कुमाऊंनी महिला क्लब ने किए भजन-कीर्तन
चम्पावत, अक्टूबर 14 -- Champawat News: टनकपुर। कुमाऊंनी महिला क्लब की अध्यक्ष सुमन वर्मा की अध्यक्षता में 12 अक्टूबर को सीताराम मंदिर में भक्तिमय कीर्तन हुआ। पुजारी पंडित राकेश ने गणेश पूजन से शुभारंभ किया। महिलाओं ने 108 बार श्रीराम नाम जप, माता रानी के भजन गाए और नृत्य किया। सभी रंगवाली पिछोड़ा पहनकर पहुंचीं। कार्यक्रम में क्लब की सचिव पुष्पा मुरारी, कोषाध्यक्ष पूनम गड़कोटी, उपकोषाध्यक्ष रेनू चंद, मीडिया प्रभारी आशा पुजारी, कुसुम जोशी, डॉ. प्रभा जोशी, संरक्षिका लीला तिवारी, अनीता नैथानी, ऋचा सुतेड़ी, राजेश्वरी श्रीवास्तव, निर्मला ओली, स्वाति सक्सेना, शांति जोशी सहित आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.