चम्पावत, सितम्बर 1 -- Champawat News: चम्पावत। सीमांत तल्लादेश के कुकड़ोनी के ग्रामीणों ने विधान सभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क, बिजली व पानी का अभाव है। कहा कि कई बार सर्वे के बाद भी सड़क नहीं बन सकी है। इंदुवर जोशी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बैठक की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। कहा कि बीते पांच सालों से दस किमी लंबी सड़क नहीं बन सकी है। सड़क का महज सर्वे किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में काफी नाराजगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...